घर पर बनाएं टेस्टी मूंग दाल के पकौड़े!

दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, उन्ही दालों में से एक है मूंग दाल।

हालांकि, लोग इसे ज्यादा पसंद नहीं करते ऐसे में क्यों न आप मूंग दाल के पकौड़े बनाकर इसका सेवन करे।

मूंग दाल के पकौड़े सामग्री

भिगी हुई 1 कप मूंग दाल, कटा हुआ 3 चम्मच हरा धनिया, अदरक का पेस्ट 1 चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, बारीक कटी हुई 3 – 4 हरी मिर्च, बेसन 1 कप, गर्म पानी 1 कप और तलने के लिए तेल।

मूंग दाल के पकौड़े रेसिपी

पहले गर्म पानी में मूंग दाल को भिगो कर लगभग 2 घंटे के लिए रख दें, फिर पीसकर पेस्ट बना लें और एक बाउल में निकलकर बेसन, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च आदि डाल दें।

सबको अच्छे से मिक्स कर लें और साथ ही  कढ़ाही में तेल गर्म कर ले। अब मिश्रण की बॉल बनाकर तेल में डालें और अच्छे से तल ले।

जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो कढ़ाही से निकाल लें, बस तैयार है मूंग दाल के पकौड़े। आप हरी पुदीने की चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करे और लिंक पर क्लिक करे!