इस खास तरीके से बनाएं मिक्स सब्जी!

मिक्स वेज की सब्जी हर किसी को पसंद आती है, इसीलिए लोग खास मौके पर भी मिक्स सब्जी बनाते है।

लेकिन मिक्स वेज का वहीं पुराना स्वाद हर बार अच्छा नहीं लगता, इसका स्वाद अलग हो तो मजा ही आ जाता है।

मिक्स सब्जी के लिए सामग्री

दो टमाटर कटे हुए, गाजर, मटर, एक शिमला मिर्च, बींस कटे हुए, चीज, काजू, नमक स्वादअनुसार, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक बारीक कटा हुआ, तीन से चार लहसुन कली बारीक कटी हुई, तेजपत्ता, आधा चम्मच जीरा, गरम मसाला, धनिया पाउडर, एक चौथाई कप क्रीम

मिक्स सब्जी रेसिपी

पहले सारी सब्जियों बींस, मटर, शिमला मिर्च और गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालकर हल्का पका लें। फिर पैन में तेल गर्म करें प्याज को सुनहरा होने तक भुने और प्लेट में निकाल कर रख लें।

अब इसी पैन में टमाटर, काजू लहसुन और अदरक डालकर थोड़ा सा भूनें और साथ ही प्याज के साथ मिलकर मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर ले। अब पैन में तेल गर्म करें जीरा चटकाएं और साथ ही हरी मिर्च और तेजपत्ता भी डालें।

अब टमाटर. काजू और प्याज के पेस्ट को तेल में डाले और भूनें, ये तब तक नें जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दें। जब ऐसा हो जाए तब आप पेस्ट में गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं।

फिर सारी सब्जियों को मिलाकर भून ले और ढककर पकाएं। जब सारे मसाले सब्जियों के साथ पक जाएं, तब क्रीम डालकर सबको सर्व करें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!