पुदीने की पत्तियों से दूर करे पिंपल्स

पुदीने की पत्तियों का पेस्ट

पेस्ट तैयार करने के लिए 10 से 15 पुदीने की पत्तियां लें। इसमें पानी की कुछ बूंदें मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के लिए इसे सूखने दें। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

शहद के साथ पुदीने की पत्तियां

इसका इस्तेमाल करने के लिए 10 से 15 पुदीने की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें शहद डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

पुदीने की पत्तियां और गुलाब जल

10-15 पुदीने की पत्तियां लें। इसमें 1 छोटा चम्मच गुलाब जल डालकर इसे अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद जब पैक सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें।