भारत में यहां लें स्विट्जरलैंड का मजा

भारत में एक जगह ऐसी भी है, जो बिल्कुल स्विट्जरलैंड (Switzerland) जैसा ही खूबसूरत है.

यह 'मिनी स्विट्जरलैंड' नाम से फेमस है. हम बात कर रहे हैं, हिमाचल के खज्जियार (Khajjiar) की.

यहां की खूबसूरती हर किसी के दिल में बस जाती है. दूर-दूर तक फैले घास के मैदान प्रकृति के करीब ले जाता है.

कहा जाता है कि खज्जी नागा मंदिर के नाम पर ही इस जगह का नाम खज्जियार रखा गया है.

ये मंदिर काफी प्राचीन है. 10वीं शताब्दी में इसका निर्माण हुआ था।

यहां घूमते हुए आप इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां कैलाश पर्वत का कुछ नजारा भी टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बसा खज्जियार समुद्र तल से 1900 मीटर की ऊंचाई पर है.

इस वजह से इस जगह की तुलना स्विट्जरलैंड से की जाती है.

हर तरफ हरियाली, पहाड़ों पर बादल और नीला आसमान खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं.

खज्जियार के नजदीक ही भगवान भोलेनाथ एक दिव्य प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 85 फीट है.

यहां से 24 किमी दूर डलहौजी भी है. जहां आप घूमने जा सकते हैं.