एमजी मोटर इंडिया इस महीने अपनी एस्टोर एसयूवी पर 1.50 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है।
ग्राहक इन छूटों का लाभ नकद छूट , कॉर्पोरेट लाभ और एक्सचेंज बोनस के रूप में उठा सकते हैं।
आपको बता दें, ये ऑफर 30 जून 2023 तक ही वैध है।
अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक सबसे सुनहरा मौका हो सकता है।
MG Astor के NA पेट्रोल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है,
जबकि टर्बो -पेट्रोल वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
आपको जानकारी के लिए बता दें, वेरिएंट और स्टॉक के उपलब्धता के आधार पर छूट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकती है।
अगर आपको इससे जुड़ी और भी जानकारी चाहिए तो आप अपने आस-पास के डीलरशिप पर जाकर पता लगा सकते हैं।
इस कार में आपको 5 वेरिएंट - स्टाइल, सुपर, शार्प, स्मार्ट और सेवी मिलता है।