मेथी खाना काफी लोगो को पसंद होता है और ये लगभग सभी के घरों में बनती होगी।
लेकिन आज हम आपको मेथी के पत्तों की खास रेसिपी बातएंगे, जो की मटर और क्रीम के साथ मिलाकर बनती है।
मेथी, तेल, प्याज, हरी मिर्च. अदरक-लहसुन का पेस्ट, काजू, जीरा, क्रीम, हरी मटर, चीनी, नमक और गरम मसाला। इस सब की हमे मेथी मटर मलाई बनाने के लिए जरूरत होगी।
पहले पैन में एक से दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भून लें। जब सुनहरा हो जाए तब हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं।
अच्छे से सब भूनकर इसको मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके अलावा, साथ में ही काजू का पेस्ट बनाकर रख ले। ये सब करने के बाद पैन या कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें साथ में एक चम्मच जीरा चटकाएं और पिसा हुआ प्याज और काजू का पेस्ट मिलाकर भूनें।
हां, याद रखे ये तब तक भूनना है जब तक तेल इससे अलग ना हो जाए। जब ऐसा हो जाए तब कटी हुई मेथी और साथ में क्रीम डालकर अच्छी तरह से भूनें। मेथी और क्रीम अच्छी तरह से मिला दें।
बस अब मटर, आधा चम्मच चीनी और नमक डालें। साथ में थोड़ा सा पानी डालकर ढंक दे और पाका ले। याद रखे इसमें आखिर में गरम मसाला डालकर मिलाएं और अपने घरवालों को रोटी या फिर परांठे के साथ इस सब्जी को दे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!