मेहंदी लगाने से पहले हाथों और पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें। जब सारे डस्ट के पार्ट और गंदगी हट जाती है तो मेहंदी अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाती है।
मेहंदी को 10 से 12 घंटे तक लगाए रहने से इसका रंग डार्क हो जाता है। आप मेहंदी रात में लगाकर सो सकती हैं और इसे अगली सुबह छुड़ाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
मेहंदी लग जाने के बाद इस पर चीनी, नींबू का घोल लगाएं। इसके लिए थोड़ा सा पानी उबालकर इसमें चीनी और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं।
एक पैन पर लौंग गर्म करके इसकी भाप भी ले सकती हैं इससे आपकी मेहंदी का रंग और डार्क होगा।
मेहंदी साबुन से न छुड़ाएं नहीं तो इसका रंग हल्का हो सकता है। बेहतर होगा इसे चम्मच या चाकू से छुटाएं।
मेहंदी को नैचरल तरीके से सूखने दें। हीटर और ब्लो ड्रायर से मेहंदी न छुड़ाएं।