मक्खन और कुछ मसालों की मदद से मसालेदार चावल मानसून में आपके स्वाद को बढ़ाने का काम करेगा।
चावल को धोकर और पानी की क्वांटिटी सही रखकर इसे प्रेशर कुकर में डालें। इसके बाद इसमें 1/4 छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर, अनियन पाउडर, पैपरिका, ड्राइड पार्सले और चुटकी भर नमक डालकर 3 सीटी आने तक पकाएं।
जब चावल पक जाएं, तो एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गर्म करें और इसमें तैयार चावल डालकर अच्छे से मिला लें। ऊपर से फिर एक चम्मच मक्खन डालकर 2 मिनट ढकें। आपका सीजन्ड राइस तैयार है।