सूत्रों के मुताबिक मारुति सुजुकी ने सियाज और X16 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मारुति की यह दोनों कार नेक्सा डीलरशिप पर मिल जाएगी।
बता दें मारुति ने दोनों कारों की कीमतों में 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करते हुए ग्राहकों को झटका दिया है।
मारुति सुजुकी ने अपने एमपीवी के सभी वैरिएंट की क़ीमत में 15 हजार तक का इजाफा किया है। एमपीवी K15C पेट्रोल इंजन के साथ चलती है।
मारुति की इस कार में 102bhp पावर और 137nm की टार्क जनरेट करने की शक्ति है।
मारुति सुजुकी सियाज की कीमत में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
यह कार k15b 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इस कार में मैनुअल और आटोमेटिक गियर उपलब्ध हैं।
सियाज कार के अल्फा, सिगमा और अल्फा आटोमेटिक वैरिएंट के दाम में 10,500 की बढ़ोतरी हुई है।
इसके साथ ही कार के डेल्टा आटोमेटिक वेरिएंट के दाम में 6500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा कार के zeta और zeta आटोमेटिक कार की कीमत में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।