सावन में भगवान शंकर को बेलपत्र और धतूरा अर्पित करना बेहद लाभदायक माना जाता है. कहा जाता है कि इन चीजों से शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं
सावन के महीने में प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए, अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है.
सावन में अगर आप शिवलिंग पर जल में अक्षत डालकर भगवान शिव के शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो इससे घर में धन का आगमन होता है.
सावन में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. अगर आप प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं
सावन के पांच सोमवार को पशुपतिनाथ का व्रत करना भी बेहद शुभ माना जाता है.