लोहड़ी पर जरूर बनाएं ये पकवान

लोहड़ी बस आने ही वाला है और इसको लेकर तैयारियां भी जोरों पर है। लोहड़ी को फसलों का त्योहार भी कहा जाता है।

ये त्योहार बिना ट्रडिशनल पंजाबी रेसिपीज के अधूरा है , चलिए जानते है कुछ बढ़िया रेसिपी के बारे में।

कड़ा प्रसाद और राजमा

आप लोहड़ी के मौके पर कड़ा प्रसाद और इसके साथ ही साथ चावल के साथ राजमा और कढ़ी भी बना सकते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट लगती है।

गाजर का हलवा और गुड़ के मालपुए

आप गाजर का हलवा, मसाला मिल्क और गुड़ के मालपुए भी बना सकते है, ये खाने में बेहद लाजवाब लगते है।

मक्के दी रोटी और मीठे चावल

मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने का मजा ही कुछ और है। इसके साथ ही साथ मीठे चावल, मूंग दाल का हलवा और कच्ची मूली भी खाने का ट्रडिशन है।

गन्ने के रस की खीर

लोहड़ी के मौके पर गन्ने के रस की खीर बनाने का प्रचलन है, ये भी बेहद स्वादिष्ट होती है और कम समय में बन भी जाती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!