लीची से बनाए ये खास ड्रिंक!

नींबू का लेमोनेड तो आपने हर बार टेस्ट किया होगा।

इस बार घर पर लीची लेमोनेड बनाकर देखें।

इसे बनाना भी नींबू लेमोनेड की तरह आसान ही है।

सामग्री

1 छोटा चम्मच नींबू का रस 1 कप लीची का जूस काला नमक स्वादानुसार

1 बड़ा चम्मच पाउडर चीनी 3-4 आइस क्यूब 1 बोतल प्लेन सोडा

बनाने का तरीका

आप लीची का फ्रेश जूस घर पर ही बनाकर एक तरफ रख लें। इसके बाद एक सर्विंग गिलास में आइस क्यूब्स, नींबू का रस, चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद नमक, लीची का जूस और सोडा डालकर इसे मिलाएं और तैयार है आपकी लीची लेमोनेड ड्रिंक।