होंठों की खूबसूरती चेहरे की खूबसूरती जीतनी जरूरी होती है। लापरवाही करने से होंठों की सुंदरता खरब हो जाती है, साथ ही होंठों के आस-पास झुर्रियां दिखने लगती है।
ऐसे में आपको लिप केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए, इससे होंठों के पास की झुर्रियां कम होगी।
आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते है। बस 1 चम्मच चीनी में 2 चम्मच शहद मिलाएं और इसे होंठों के आस पास लगाएं। थोड़ी देर बाद साफ पानी से धो लें।
होंठों को मॉइश्चराइज रखे, आप लिप बाम या शहद का इस्तेमाल कर सकते है। ध्यान रहे अपने होंठों के हिसाब से ही लिप बाम ले।
मलाई त्वचा की ड्राईनेस से लेकर काले होंठों के लिए बेस्ट मानी जाती है। बस पहले अपना चेहरा धो लें, फिर मलाई लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।