मेसी की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान!

सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल मेसी शानदार खेल के साथ ही कमाई के लिए भी जाने जाते हैं।

आलीशान घर

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के कई अलग अलग देशों में आलीशान घर हैं।

स्पेन के पास इबिजा आइलैंड पर मेसी का सबसे महंगा और आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है।

मेसी का एक बंगला बार्सिलोना में है, जिसकी कीमत करीब 56 करोड़ रुपये है। इस बंगले में मेसी अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।

कार कलेक्शन

उनके कलेक्शन में ऑडी, रेंज रोवर, फरारी, मर्सिडीज, एसयूवी के सबसे दमदार और महंगे मॉडल शामिल हैं।

मेसी के पास ऑडी सीरीज की आरएस6, ए7, क्यू7 है। मेसी के कलेक्शन में रेंज रोवर के कई मॉडल हैं।

उनके पास सुपर कार 4.3 एल फरारी ए136 ई है।

मेसी की बेश्कीमती कारों में पगानी जोंडा ट्राइकलोर है, जिसकी कीमत लगभग दो मिलियन डॉलर है।

प्राइवेट जेट और होटल

मेसी का कार कलेक्शन तो शानदार है ही, साथ ही उनके पास खुद को प्राइवेट जेट भी है।

इस जेट में 15 से अधिक लोग सफर कर सकते हैं, कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।

मेसी के कई बड़े और लैविश होटल भी हैं। उनका 77 बेडरूम वाला होटल काफी शानदार है।

मेसी की कमाई

खेल उनकी कमाई का मुख्य माध्यम है। इसके अलावा मेसी अपने होटल बिजनेस से भी कमाते हैं। दुनिया के कई बड़े ब्रांड के एंडोर्समेंट से भी मेसी का मोटी कमाई हो जाती है।

मेसी की कुल संपत्ति

मेसी की कमाई करीब 1062 करोड़ रुपये की है। इसमें वह खेल के माध्यम से लगभग 612 करोड़ रुपये कमाते हैं, वहीं अन्य माध्यमों से 449 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी की कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में मेसी करीब 3268 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !