इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारक के पास चार निवेश फंड जैसे बॉन्ड, सिक्योरिटी, बैलेंस्ड और ग्रोथ फंड में से सिलेक्ट करने का ऑप्शन होता है
पुराना एंडोमेंट प्लस प्लान (टेबल नंबर 835), जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था.
एलआईसी ने 1 फरवरी 2020 को इसे क्लोज कर दिया और नया एंडोमेंट प्लस प्लान (टेबल नंबर 935) पेश किया गया था.
पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी के मैच्योरिटी पीरियड तक केवल ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से सालाना, अर्ध-वार्षिक, क्वाटर्ली या मंथली अंतराल पर नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान कर सकता है.
वार्षिक, अर्ध-वार्षिक या त्रैमासिक प्रीमियम के भुगतान के लिए 30 दिनों की छूट मिलेगी, जबकि, नियत तारीख चूक जाने पर मासिक प्रीमियम के लिए 15 दिनों की छूट दी जाएगी.
एलआईसी की नई एंडोमेंट प्लस योजना खरीदने की न्यूनतम आयु 90 दिन है.
जबकि, अधिकतम आयु 50 साल है. पॉलिसी की मैच्योरिटी के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 60 साल है.
अगर पॉलिसीधारक की रिस्क शुरू होने की तारीख से पहले मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को कुल फंड मूल्य का भुगतान किया जाता है.
वहीं, अगर पॉलिसीधारक की रिस्क शुरू होने की तारीख के बाद मृत्यु हो जाती है, तो नीचे दी गई राशि में से जो अधिक होगी, उसका भुगतान किया जाता है:
भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत सालाना प्रीमियम का 10 गुना कुल फंड वैल्यू