Lava Agni 2 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च!

Lava Agni 2 5G भारत में रिलीज होने जा रहा है। स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी द्वारा कर्व्ड डिस्प्ले और एक बड़े गोलाकार रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ टीज किया गया है।

Lava Agni 2 5G के हाल ही में अनावरण किए गए MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है।

Lava Agni 2 5G की कीमत लगभग 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये स्मार्टफोन मई के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।

Lava Agni 2 5G कथित तौर पर क्वाड रियर कैमरा यूनिट से लैस होगा।

इसके प्राइमरी रियर कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का सेंसर होने की संभावना है।

रियर में एलईडी फ्लैश सहित चार कैमरों को मॉड्यूल में रखे जाने की उम्मीद है।

वहीं इसके फ्रंट कैमरा को 16-मेगापिक्सल सेंसर से लैस होने की संभावना है।

लावा द्वारा जारी किए गए टीजर में आगामी Agni 2 5G में कर्व्ड डिस्प्ले होने के संकेत मिले हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

वहीं खबर है कि स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी + (1600 x 900) डिस्प्ले पैनल के साथ देखने को मिल सकता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!