खाली पेट खाएं लौंग, रहेंगे तंदुरुस्त!

लौंग का इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने में ही नहीं किया जाता बल्कि इसका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने में भी किया जाता है।

लौंग पेट की समस्याओं का उपचार करने के लिए बेहतरीन औषधी है।

लौंग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड मौजूद होता है।

इतनी उपयोगी लौंग का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो कई बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।

इम्यूनिटी

लौंग में विटामिन सी और कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए अच्छे जाने जाते हैं।

पाचन

सुबह खाली पेट दो लौंग खाने से पाचन ठीक रहता है। लौंग पाचन एंज़ाइमों के स्राव को बढ़ाती है, जो कब्ज और अपच जैसी पाचन से रिलेटिड परेशानियों का उपचार करती है।

लीवर

अपने लीवर की अच्छी हेल्थ के लिए आप रोजाना सुबह दो लौंग बासी मुंह खाएं। लौंग में यूजेनॉल होता है, जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है।

सिरदर्द

लौंग में यूजेनॉल पाया जाता है, जिसमें एनाल्जेसिक और एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण मौजूद होते हैं जो सिर दर्द से राहत दिलाने में असरदार है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !