लौकी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन सी, बी1, बी2, बी3, बी9 आदि. ये सभी एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं.
इसके अलावा, लौकी के जूस में पौटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि भी होते हैं. आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने के फायदे क्या होते हैं.
लौकी के जूस से शरीर डिटॉक्स होता है और वजन भी कम करने में कारगर है. यह फाइबर में उच्च होता है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराता है.
लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है. यदि आप लगातार 90 दिनों तक खाली पेट लौकी का जूस पीते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है.
लौकी में उच्च मात्रा में कोलीन होता है. यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के स्वस्थ कामकाज में सहायता करता है.
लौकी का जूस पेट की सेहत के लिए भी अच्छा होता है. सर्दी हो या गर्मी, कब्ज की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसलिए लौकी का जूस पीने से पाचन क्रिया सही तरीके से काम करती है.
लौकी का जूस पीने से सर्दियों में त्वचा संबंधित कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. लौकी का जूस नेचुरल क्लिंजर की तरह भी काम करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है.