बेसन से लेकर सूजी और मूंग के चीला तो अपने खाये ही होंगे, लेकिन इस बार नाश्ते में लौकी से बना चीला ट्राई करें। यहां जानिए की आप कैसे बना सकते है.
दो लौकी दो चम्मच सूजी आधा कप बेसन नमक स्वाद अनुसार तेल तीन हरी मिर्च
दो चम्मच अजवाइन आधा चम्मच गरम मसाला आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर कटी हुई हरी धनिया
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से घिस लें। फिर इस लौकी से निकलने वाले पानी को अच्छे से निथारकर अलग कर लें। अब इसमें सूजी और बेसन की मात्रा को मिला लें। फिर लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें।
सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चीला बनाने में परेशानी होगी और स्वाद में भी अंतर आएगा।
बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक चम्मच बैटर डालकर फैला दें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें।
दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से सेक लें। दोनों तरफ सिंकने के बाद इसे बाहर निकालें और दूसरे चीले के लिए बैटर डालकर वही प्रक्रिया दोहराएं। इसे आप सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !