हम आपके लिए चटपटी लहसुनी भिंडी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं।
भिंडी- 500 ग्राम प्याज- 2 (कटी हुई) लहसुन की कलियां- 20 ( बारीक कटी हुई) जीरा- आधा चम्मच सूखी लाल मिर्च- 7 दही- 2 चम्मच
टमाटर- 2 (कटे हुए) हींग- चुटकी भर धनिया पाउडर- आधा चम्मच नमक- स्वादानुसार सौंठ का पाउडर- आधा चम्मच सरसों का तेल- आधा कप
सबसे पहले भिंडी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक कढ़ाही में आधा कप तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें। तड़का लगाने के बाद प्याज, टमाटर और भिंडी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
लहसुन की कलियां, दही, सौंठ का पाउडर, हींग, नमक डालकर पकने दें। 10 मिनट बाद गैस हल्की कर दें और भिंडी को ढककर पका लें। पकने के बाद एक प्लेट में निकालें और गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
पार्टी में लाए जान बनाएं Rainbow Cupcake!