इसमें मौजूद पोषक तत्व अपच को दूर करने में मदद करते हैं।
एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, उनमें पेट और स्तन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
लहसुन की चाय वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और भूख भी कम लगती है।
लहसुन की चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
छिली हुई लहसुन की कलियों का पेस्ट बना लें। अब एक पैन में पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें लहसुन का पेस्ट डालें। इसे 15-20 मिनट तक उबलने दें। फिर इसमें शहद या नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं। जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं।