गर्मियों के मौसम में ठंडी – ठंडी शरबत पीने का अलग ही मजा होता है, इसीलिए आज हम आपके लिए देसी ड्रिंक खस से बना शरबत की रेसिपी लाए है।
ये शरबत स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है।
1 चम्मच खस का एसेंस, 2 कप चीनी, ग्रीन फूड कलर, 2 गिलास पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े।
पहले बर्तन में दो गिलास पानी ले और पानी की मात्रा के अनुसार चीनी डालकर अच्छे से घोलें। जब चीनी अच्छे से घुल जाएगी तब उसमे खस का एसेंस एक चम्मच डाल कर मिक्स कर लें।
साथ ही इसमें फूड कलर भी डाल दें। इसे आप बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा भी कर सकते है। बस लीजिए तैयार है खस का शरबत।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे!