'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए कंटेस्टेंट्स की टोली साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुकी है।
इस शो में बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।
इस बीच खबर है कि शिव के अच्छे दोस्त और दर्शकों की जान अब्दु रोजिक को भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए अप्रोच किया गया है।
हालांकि, अब्दु रोजिक या उनकी टीम की तरफ से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके अलावा, रुही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह समेत कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे के अलावा अंजलि आनंद, रोहित रॉय, ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, अंतुम फकीह, अजीत तनेजा, रुही चतुर्वेदी, नायरा बनर्जी, शीजान खान, सौदस मौफकीर, सुमेध मुडलकर और मुनव्वर फारुकी भी नजर आने वाले हैं।