ले गर्मियों का मजा, घर पर बनाएं ‘केसरिया कुल्फी’

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी केसरिया कुल्फी का मजा ही कुछ अलग होता है, इसे खाने से मूड अच्छा हो जाता है।

इसीलिए आज हम इस लाजवाब ठंडी-ठंडी केसरिया कुल्फी की आसान सी रेसिपी लाए है।

केसरिया कुल्फी सामग्री

केसर के धागे, कुछ बूंदें येलो फूड कलर, 1 कप खोया, 4 कप दूध, 1 कप कैस्टर शुगर और टॉपिंग्स के लिए आप 1/4 बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, 2 टेबलस्पून लाल-पीली चेरी

केसरिया कुल्फी रेसिपी

पहले पैन में दूध उबालें और इसमें खोया, चीनी, केसर, फूड कलर और ड्राई फ्रूट्स डालकर चलाएं। अब इसे कुल्फी मोल्ड में फैलाएं और ऊपर से चेरी डालें। अब इसको बंदकर रात भर के लिए फ्रिज में रख दें।

इसके बाद, अगले दिन कुल्फी मोल्ड को थोड़ी देर पानी में डाल दे और हाथ से अच्छी तरह रोल करें। अब  धीरे से इस कुल्फी को मोल्ड से निकालें। बस लीजिये तैयार है ठंडी-ठंडी केसरिया कुल्फी।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!