Kedarnath Heli Service: 8 अप्रैल से IRCTC की online बुकिंग, इस साइट पर करें आवेदन

चारधाम यात्रा 2023 में केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा बुकिंग के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी।

इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन होगी।

क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद मिलेगी हेलीपैड पर एंट्री

टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाया है। बिना टिकट के हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीपैड के प्रवेश के लिए टिकट में क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति मिलेगी।

मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर श्रद्धालुओं को पूरा किराया वापस किया जाएगा। इस बार मौसम खराब होने पर श्रद्धालुओं के बैकलॉग की व्यवस्था नहीं होगी।

टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट

आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर श्रद्धालुओं को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

ये होगा श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा का किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं को एक तरफ का 3870 रुपया और दोनों तरफ का 7740 रुपया देना होगा। फाटा से केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं को एक तरफ का 2750 रुपया और दोनों ओर का 5500 देना है। सिरसी से केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं को एक तरफ का 2749 रुपया और दोनों तरफ का 5498 रुपया भुगतान करना होगा।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!