आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी क्या है?
करेले- 5 बेसन- 1 कप चावल का आटा- आधा कर नमक- स्वादानुसार हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च- 4 (कटी हुई) हींग- 1 चुटकी सरसों का तेल
करेले के छिलके उतारकर गोल-गोल आकार में काट लें। एक बाउल में बेसन, चावल का आटा और सभी मसाले डालकर घोल तैयार कर लें।
इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। जब तेल गर्म होने लगे, तो कटे हुए करेले को बेसन के घोल में डालकर फ्राई करें। पकौड़े को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें और ऊपर से चाट मसाला डालकर सर्व करें।