आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप कढ़ी के लिए सॉफ्ट पकौड़े बना सकते है।
जब आप कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए उसका बैटर तैयार कर रही हैं तो आपको पानी की मात्रा पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। पकौड़ों का स्वाद बेमिसाल बनाने के लिए आप बैटर में नमक और लाल मिर्च के अलावा हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया या पुदीना की पत्तियां आदि डाल सकती हैं।
पकौड़े तलने के लिए कड़ाही भारी तले की हो। इससे तापमान को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह अवश्य सुनिश्ति करें कि पकौड़े डालने से पहले तेल पर्याप्त गर्म हो। एक बार जब पकौड़े सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं तो उन्हें बाहर निकालें और 1-2 मिनट के लिए पानी के बाउल में रख दें।
पकौड़े को पानी में भिगोने से वह नरम हो जाते हैं और साथ ही साथ उनका अतिरिक्त तेल भी निकल जाता है।