कढ़ी में ऐसे लगाएं स्वाद का तड़का!

सबका कढ़ी बनाने का तरीका अलग होता है, लेकिन मुख्य तौर पर यह दही और बेसन के पकोड़े की मदद से तैयार की जाती है।

वहीं, राज्यों के हिसाब से कढ़ी का स्वाद भी अलग होता है। साथ ही आप इस तरह से भी कढ़ी में स्वाद का तड़का लगा सकते है।

सब्जियों

आप कढ़ी में सब्जी या आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक आलू को छीलकर क्यूब्स में काट लें। इन आलू के टुकड़ों को कढ़ी में डालें और डिश को 20 मिनट के लिए अलग रख दें। आपकी कढ़ी का स्वाद बढ़ जाएगा।

मक्खन

तड़का लगाने के लिए आपको सबसे पहले मक्खन को पैन पर डालना होगा और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डाल दीजिए। इसके बाद उसे अच्छे से गर्म करें और उसमें फिर सूखा लाल मिर्च डाल दीजिए इसके बाद हरी मिर्च को छोटे-छोटे पीस में काटकर पैन में डालें।

पनीर पकोड़ा

पनीर के पकोड़े न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कढ़ी को नया फ्लेवर देने का काम करेंगे। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस फुली या पकोड़ा बनाते वक्त पनीर का टुकड़ा डाल दें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !