Reliance Jio ने भारत में जियो भारत 4जी फोन को लॉन्च किया है.
इस मोबाइल फोन को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य कंपनी के '2जी-मुक्त भारत' के विचार को बढ़ावा देना है.
कंपनी ने कार्बन कंपनी के साथ पार्टनरशिप में दो Jio भारत फोन मॉडल में से एक को लॉन्च किया है.
7 जुलाई, 2023 से भारत में जियो भारत फोन की पहली सेट की बिक्री शुरू होगी.
इस फोन में लगभग 1 मिलियन यूनिट शामिल हैं.
जियो भारत फोन, एक फीचर फोन की तरह दिखता है, लेकिन यह एक स्मार्ट 4जी फोन है.
इसके पीछे पैनल पर एक कैमरा और स्पीकर भी हैं.
ये असीमित कॉल करने, फोटो क्लिक करने और JioPay का उपयोग करके UPI भुगतान करने की सुविधा देता है.
इसके साथ-साथ, मनोरंजन के लिए भी विभिन्न विकल्प हैं, जैसे कि JioCinema, JioSaavn, और FM रेडियो का समर्थन भी उपलब्ध है.