फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले 24 घंटों में 305K टिकटों की बिक्री के साथ 10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है.
बता दें, फिल्म जवान ने 24 घंटे के भीतर तीन नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 165K टिकटें बेची हैं, जिसने पठान के 117K टिकटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
अगर बुकिंग इसी स्पीड से जारी रही तो फिल्म पीआईसी में शुरुआती दिन (650K टिकट) में सबसे अधिक टिकट बेचने के एसएस राजामौली की बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है.
एटली द्वारा निर्देशित जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी है और यह शाहरुख की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है.