बुमराह पिछले कुछ दिनों से NCA में गेंदबाज़ी कर रहे हैं, नेट के अलावा कुछ प्रैक्टिस मैचों में भी गेंदबाज़ी की है लेकिन पता चला है कि उन्हें झुकने में अब भी प्रॉब्लम है और गेंदबाज़ी के दौरान वो अपने आपको सहज महसूस नहीं कर रहे हैं.
ऐसे में संभव है कि वो आईपीएल और ODI विश्व कप से भी दूर हो जांय।
आखिरी बार बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल 25 सितंबर को टी 20 आई मैच खेला था।
इसके बाद उन्हें फिर NCA में जाना पड़ा था और अबतक बुमराह NCA में ही रिहैब में हैं और अपने को फिट करने के प्रयास में जुटे हुए हैं.
मीडिया में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार बुमराह को लेकर NCA और बोर्ड कोई रिस्क नहीं उठाना चाहता
यह भी पता चला है कि बुमराह के लिए NCA में जो प्लान किया गया था, चीज़े उसके अनुसार नहीं चल सकी हैं जिसकी वजह से समस्या बढ़ी है.
बुमराह अगर आईपीएल खेलते भी हैं तो यह देखने वाली बात होगी कि मुंबई इंडियंस उनका किस तरह इस्तेमाल करती, क्योंकि लगातार मैच खेलने से उसकी समस्या बढ़ने का खतरा भी बढ़ेगा।