कब शुरू होगा जयपुर में 'काइट फेस्टिवल'?

मकर संक्रांति का त्योहार धनु राशि से सूर्य के मकर राशि में परिवर्तन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन सूर्य की उत्तरायण यात्रा शुरू होती है।

अगर आप इस बार मकर संक्रांति को कुछ अलग तरीके से मानना चाहते है तो राजस्थान की सैर करें। खासकर जयपुर में होने वाले काइट फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बने।

कब है काइट फेस्टिवल

ये 14 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक जल महल की पाल जयपुर पर बढ़े धूम धाम से मनाया जाएगा। समय 11 से दोपहर 2 बजे तक।

पतंगबाज़ी के शौकीन लोग इस फेस्टिवल में जरूर शामिल होते है, ये तीन दिन का इवेंट रंगों और उत्साह से भरा होता है।

बता दे, आपको यहां हर उम्र के लोग पतंगाज़ी करते दिख जाएंगे। साथ ही  रात में आसमान में कई लालटेन नज़र आते है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !