फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है और संगीत अनिरुद्ध रणवीचंदर ने दिया है।
'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज़ हुई थी. 'जेलर' क्रिटिकली ही नहीं बल्कि कलेक्शन के मामले में भी बाजी मार रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जेलर' ने दुनिया भर में 416 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
इस मामले में रजनीकांत की फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है
'गदर 2' ने दुनिया भर में 338.5 करोड़ की कमाई की है.
इससे पहले कमल हासन की 'विक्रम' दुनिया भर में 410 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी.
यानी 'जेलर' ने 'विक्रम' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.