6299 रुपये में लॉन्च हुआ ये फ़ोन 

‘सस्‍ते' स्‍मार्टफोन्‍स के लिए पहचाने जाने वाले मोबाइल ब्रैंड ‘आईटेल' (itel) ने भारत में 2 नई डिवाइस लॉन्‍च की हैं।

इनके नाम हैं- itel P40+ और itel A60s। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स को 9 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है।

itel P40+ में 7 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जबकि itel A60s को 5 हजार एमएएच बैटरी से पैक किया गया है।

वर्चुअल रैम फीचर की मदद से ये फोन 8GB तक रैम ऑफर करते हैं। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक मौजूद है।

itel P40+ की भारत में कीमत 4GB + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये है।

इसे फॉरेस्ट ब्लैक और आइस सियान कलर्स में लाया गया है।

itel A60s को शैडो ब्लैक, मूनलाइट वॉयलेट और ग्लेशियर ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

इसके 4GB + 64GB वेरिएंट के दाम 6,299 रुपये हैं।