वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर फॉर्म में बदलाव किए गए हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को नोटिफाई किया है।
CBDT की ओर से जारी किए गए इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार आईटीआर फॉर्म को फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
हालांकि फॉर्म को हर बार वित्त वर्ष की शुरुआत में जारी किया जाता था, लेकिन इस बार इसे पहले जारी किया गया है।
इस बार आईटीआर फार्म में बदलाव की बात करें तो इसमें एक स्पेशल कॉलम जोड़ा गया है।
जिसके तहत वर्चुअल डिजिटल असेट इनकम की जानकारी देनी होगी।
इस जानकारी में क्रिप्टोकरेंसी पर कमाई गई इनकम के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।
एक्सपर्टस के अनुसार ट्रेडिंग से होने वाली आय को इंट्रा-डे ट्रेडिंग और डिलीवरी-आधारित ट्रेडिंग में बांटा जाना चाहिए और ITR3/ITR5/ITR6 में जानकारी देनी चाहिए।
इसके अलावा, करदाताओं को खुलासा करना होगा कि क्या उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में नई आयकर व्यवस्था का विकल्प चुना है।
उम्मीद की जा रही थी कि इस बार एक कॉमन आईटीआर पेश किया जाएगा।
लेकिन इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट की ओर कोई कॉमन आईटीआर पेश नहीं किया गया है।