आयकर विभाग ने AIS एप लॉन्च कर करदाताओं को एक नई राहत दी है।
इस एप का इस्तेमाल कर टैक्सपेयर्स अपने टीडीएस Tax deduction at source व टीसीएस Tax collection at source की विवरणी समेत ब्याज, लाभ और शेयर से जुड़ी सारी जानकारी अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे।
करदाता इस मोबाइल एप के जरिए वार्षिक सूचना विवरण AIS और करदाता सूचना ब्यौरा TIS की जानकारी ले सकेंगे।
सेवाएं आयकर विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराईं जाएंगी।
करदाता मोबाइल एप ‘AIS for Taxpayers’ को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से इंस्टॉल कर सकेंगे।
एप को इंस्टॉल करने के बाद इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए पैन नंबर डालना होगा।
इसके बाद आयकर विभाग के ई.फाइलिंग पोर्टल पर उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP भेजा जाएगा।
इसको भरकर अपने अकाउंट को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे।
इस प्रक्रिया के बाद एप पर अपनी गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए चार डिजिट का पिन नंबर सेट कर सकेंगे।