Savings Account पर ये बैंक दे रहा FD जैसा ब्याज!

IDFC First Bank की ओर से बचत खाते की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गई है।

रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बचत खाते पर अधिकतम 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

IDFC First Bank बचत खाता में 10 लाख रुपए तक की जमा पर अब 4.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

IDFC First Bank बचत खाता ब्याज दर

अगर खाते में 10 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक है, तो 6.25 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी।

अगर खाता बैलेंस एक करोड़ से लेकर 50 करोड़ रुपए के बीच में है, तो बैंक की ओर से 6.75 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दिया जाएगा।

इसके अलावा बचत खाता पर 50 से 100 करोड़ रुपए होने पर बैंक 5.00 प्रतिशत का ब्याज देगा।

100 से 200 करोड़ रुपए के बैलेंस पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

200 करोड़ रुपए से अधिक के बैलेंस पर 3.50 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!