कैसे और कहा बनी थी पहली आइसक्रीम?

Cream Section Separator

हम आपको बताएंगे कि आइसक्रीम का इतिहास कितना पुराना है और ये कहां से आई?

माना जाता है कि ईरान में दुनिया की पहली आइसक्रीम बनी थी.

आइसक्रीम उस समय बनी थी जब फ्रीज ओर बर्फ जमाने वाली मशीनों का कोई अस्तित्व नहीं था.

ईरान के रेगिस्तानी यज्द इलाकों में ऐसी नुकीली छत वाली इमारतों के खंडहर मौजूद है. इन्हें यखचल कहा जाता था.

ऐसी इमारतों में गहराई में एक तहखाना होता था. ये तहखाना बर्फ जमाने के काम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था.

ईरानी लोग फालूदा को दुनिया की पहली आइसक्रीम कहते हैं.

पहले कैसे बनती थी आइसक्रीम

ईरान में आइसक्रीम बनाने के लिए पहले एक बड़ा बर्तन लिया जाता था और फिर इसमें बर्फ डाली जाती थी.

इसके बाद छोटे से बर्तन में दूध रखा जाता था. दूध को मथने के बाद उसमें बर्फ डालकर इसे जमाया जाता था.

इस तरह से आइसक्रीम बनाई जाती थी लेकिन ये प्रक्रिया काफी लंबी थी.

ईरानी तरीके को अपनाकर इटली में इसका बिजनेस शुरू हुआ.

इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि दुनिया में सबसे पहले आइसक्रीम इटली में बनाई गई थी.

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली Maleesha Kharwa की कहानी