IBPS Exams 2023-24 का कैलेंडर जारी!

विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

इन बैंक में ऑफिस, असिस्टेंट, क्लर्क, ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3), प्रॉबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एओ) के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2023-24 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न चयन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

इन तिथियों पर होंगी RRB परीक्षाएं

आइबीपीएस एग्जाम कैलेंडर 2023-2024 के अनुसार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 की प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 12, 13 और 19 अगस्त तारीखों पर आयोजित की जाएगी।

इसके बाद, ऑफिसर स्केल 1 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर को और फिर ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 16 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

दूसरी तरफ, आइबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 और स्केल 2 की एक चरण वाली परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर 2023 को करेगा।

इन तिथियों पर होंगी राष्ट्रीय बैंकों की भर्ती परीक्षाएं

राष्ट्रीय बैंकों के लिए भर्ती परीक्षाओं की तो आइबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 26, 27 अगस्त एवं 2 सितंबर को किया जाएगा।

वहीं, मुख्य परीक्षा 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आइबीपीएस प्रॉबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ/एमटी) प्रारंभिक परीक्षा 23, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को आयोजित की जानी हैं और मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर को प्रस्तावित किया गया है।

वहीं, आइबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) प्रारंभिक परीक्षा 30 व 31 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित होगी।

इस वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ऑलाइन मोड आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर संचालित की जाएगी।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !