सर्दियों में डैंड्रफ की वजह से बाल खराब दिखते हैं, सिर में खुजली भी होती है और रूसी झड़ने से दाने निकल आते हैं। ऐसे में आप नींबू की मदद से रूसी की समस्या को दूर कर सकते है।
बाल में रूसी बहुत ज्यादा हो गई है तो शैंपू करने के बाद एक नींबू के रस को एक मग पानी में मिला लें। सबसे आखिर में स्कैल्प को अच्छी तरह से धो लें।
नींबू का रस लगाने का तरीका
सप्ताह में दो से तीन बार बालों को नींबू के रस से धोने पर कुछ ही दिनों में रूसी कम होना शुरू हो जाएगी।
नींबू के रस को एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाएं। इसे लगाने के लिए किसी कटोरी में एलोवेरा जेल लें। इसमे एक से दो नींबू के रस को मिला लें।
नींबू को मिलाएं एलोवेरा जूस के साथ
अच्छी तरह से मिक्स करें और बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें। करीब बीस से पच्चीस मिनट बाद बालों को धोएं।
रोजाना अगर बालों में एलोवेरा जेल के साथ नींबू लगाएंगी तो बहुत जल्द रूसी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से भी बालों की रूसी कम हो जाती है। साथ ही बाल सिल्की और शाइनी होने लगते हैं।
नारियल के तेल के साथ लगाएं नींबू
नारियल के तेल को थोड़ा सा कटोरी में लेकर उसमे नींबू का रस मिलाएं। बालों की जड़ों में उंगलियों की पोर से तेल लगाकर छोड़ दें। अगले दिन बाल धो लें।