चेहरे पर इस तरह लगाएं ग्रीन-टी!

आप इस तरह से ग्रीन-टी का इस्तेमाल कर सकते है।

ग्रीन टी और नींबू

एक चम्मच पकी हुई ग्रीन टी में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट रखें और फिर धो लें.

ग्रीन टी और शहद

एक चम्मच ग्रीन टी में 2 चम्मच भरकर शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट रखने के बाद धो लें.

ग्रीन टी और मुल्तानी मिट्टी

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 से 3 चम्मच ग्रीन टी मिक्स करें और ग्रीन टी के पानी से ही पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.