आप हाथों को साफ पानी से धो लें और कटे नींबू को 2 से 4 मिनट तक हल्के हाथों से नाखूनों पर रगड़ें।
अब एक बाउल में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इन्हे मिलाकर हाथों और नाखूनों पर लगा लें। 15 से 20 मिनट रुके फिर कॉटन और पानी की मदद से अच्छे से धो ले।
अब नेल्स को शेप दें , फिर नाखूनों और उसके आस पास की त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज कर ले।
ये तीनो स्टेप्स आपको हफ्ते में करीब 2 बार करना होगा। इसको फॉलो करने से नाखून खूबसूरत और त्वचा मुलायम होगी।