आधा कटोरी दूध में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें। समय हो जाने पर ठंडे पानी से इसे धो लें।
चेहरे पर खीरा लगाएंगे तो आपको तैलीय त्वचा के साथ चेहरे पर होने वाले बारीक मुहांसों से भी छुटकारा मिलेगा। रात में सोते वक्त चेहरे पर अच्छे से खीरे के टुकड़ों को रगड़ें। सुबह होते ही चेहरा धो लें।
त्वचा के अतिरिक्त तेल को मिटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं, दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे को सूखने दें और फिर चेहरा धो लें।
तीन चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़े दें। जब पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें।