कैप्शन के साथ WhatsApp पर ऐसे करे फोटो फॉरवर्ड!

एंड्रॉइड और आईओएस पर वॉट्सऐप को एक नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

नए अपडेट में कंपनी ने दो नए फीचर- कैप्शन के साथ फोटो फॉरवर्ड और पोल को पेश किया है।

हालांकि, कंपनी अभी धीरे-धीरे इस फीचर को यूजर्स के लिए रोल-आउट कर रही है।

नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

इस तरह कैप्शन के साथ करे फोटो फॉरवर्ड!

अपने स्मार्टफोन पर अपडेटेड वॉट्सऐप ऐप खोलें अब, एक पर्सनल चैट विंडो या ग्रुप चैट खोलें, जहां आपको कैप्शन के साथ फोटो रिसीव हुआ है फोटो चुनने के लिए इसे देर तक दबाएं और सबसे ऊपर फॉरवर्ड बटन पर टैप करें

अगले पेज पर आपको फ़ोटो चुनने और शेयर करने के लिए कॉन्टैक्ट की लिस्ट दिखाई देगी सबसे नीचे, आपको फोटो और कैप्शन के साथ एक नया सेक्शन दिखाई देगा फोटो को कैप्शन के साथ शेयर करने के लिए सेंड बटन दबाएं।

यदि आप कैप्शन शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो कैप्शन के टॉप राइट साइड 'x' बटन पर टैप करें। यह फीचर यूजर्स को 'x' आइकन पर टैप करके अपना कैप्शन जोड़ने की भी अनुमति देती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!