वेडिंग सीजन चल रहा है ऐसे में सभी कपल्स अपने हनीमून की प्लानिंग शादी होने से पहले ही करना शुरू कर देते हैं।
अगर आप भी ऐसी जगहों की तलाश में हैं, तो आप बिहार की हसीन और खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
यहां पहाड़ों की हरियाली के बीच अनोखे दिलकश नजारे देखकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां आप गर्म कुण्ड, वेणुवन, पांडू पोखर, अजातशत्रु किला, राजगीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, मृग विहार, सोन भंडार गुफा आदि जगह घूम सकते हैं।
पार्टनर के साथ कैमूर की पहाड़ी, किले, खूबसूरत झरने आपका मन मोह लेंगे। साथ ही, आपको कैमूर की पहाड़ियों पर जाते वक्त जंगलों, नदियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन है तो इसका भी लुत्फ उठा सकते हैं।
सीतामढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थल जानकी स्थान मंदिर, हलेश्वर स्थान, उर्बीजा कुंड, बगही मठ, पंथ पाकड़ इत्यादि हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का अकेला टाइगर रिजर्व है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मीलों तक फैले यहां की हरियाली को निहारते-निहारते आप थक जाएंगे लेकिन मन नहीं भरेगा।