घर पर इस तरह करें फेस सीरम तैयार!

फेस सीरम चेहरे के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन बहुत से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते क्योंकि ये बाजार में महंगे दाम में मिलता है।

लेकिन क्या आप जानते है की आप इसको घर पर ही तैयार कर सकती है वो भी बिकुल आसान तरीके से, तो चलिए जानते है कैसे?

इन सामग्री की आपको जरूरत पड़ेगी

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बड़े चम्मच गुलाब जल, 2 कैप्सूल विटामिन ई

इस तरह करें तैयार

एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छे से मिलाएं अब इसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल मिला लीजिए बस हो गया आपका फेस सीरम तैयार , एक बोतल में उसको रखें

इस्तेमाल इस तरह से करें

आप इस फेस सीरम को दिन में दो बार चेहरे पर लगाए। पहले चेहरे को धोकर साफ करें उसके बाद सीरम को अच्छे से लगाएं। चेहरे की मसाज करें और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो ले।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!