गुलाब को सदियों से प्रेम और खूबसूरती का प्रतीक माना जाता रहा है।
तो अगर आज आपका पार्टनर के साथ कोई प्लान है , तो गुलाब के फूलों से बनने वाले इन फेस मास्क को करें ट्राय।
ताजे गुलाब की पंखुड़ियां लें और उसे दूध या गुलाबजल के साथ पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
चौथाई कप सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ियों का चूरा, एक टीस्पून हल्दी, दो टेबलस्पून चंदन पाउडर, चार-पांच टेबलस्पून गुलाबजल को एक बोल में मिला लें। मिश्रण को चेहरे एवं गर्दन पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
एक बोल में चौथाई कप सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ियों का चूरा, दो टेबलस्पून योगर्ट, एक टेबलस्पून बेसन, दो टेबस्पून गुलाब जल को अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें।
बाउल में 4 टेबलस्पून फिल्टर्ड पानी लेकर उसमें 8-10 गुलाब की पंखुड़ियां भिगो दें। लगभग तीन घंटे बाद पंखुड़ियों को पानी में ही मसल लें और उसमें एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। मिश्रणा को चेहरे पर लगाकर रखें और हल्का सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !