गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखेंगे ये पैक!

गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए लोग क्रीम और सीरम का सहारा लेते है।

लेकिन इन सब के अलावा आप फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते है।

ये फेस पैक चेहरे को हाइड्रेट रखने में आपकी मदद करेंगे।

गुलाब जल से पैक

आप कटोरी में 3 चम्मच गुलाब जल, 2 चम्मच शहद और ऊपर से 1 चम्मच नींबू का रस ले। इन चीजों को अच्छे से मिलकर पेस्ट बना ले।

अब कॉटन ले उसे कटोरी में भिगोएं। फिर उसकी मदद से चेहरे पर अच्छे से लगा लें। पैक सूख जाए तब चेहरा साफ कर ले।

एलोवेरा जेल से पैक

बाउल में एलोवेरा जेल, 2 बूंद एसेंशियल ऑयल और 1 चम्मच दूध डालकर मिला ले। फिर ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।

फिर 15 मिनट तक पैक को सूखने दे। अब सादे पानी से चेहरा धो लें। ये फेस पैक ड्राई त्वचा के लिए बेस्ट है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!