आइए जानते हैं इस नेचुरल सीरम को बनाने और इस्तेमाल का तरीका.
इस होममेड हेयर सीरम को बनाने के लिए एक लोहे की कड़ाही को गैस पर रखें। अब गैस ऑन करें और फिर इसमें एक ग्लास पानी डालकर उबलने दें।
इसके बाद इस पानी कलौंजी, चायपत्ती, मेथीदाने, करी पत्ते, प्याज के छिलके, अदरक को कूटकर इसमें डालें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
जब मिश्रण अच्छी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर एक बोतल में रख लें। आपके टूटते बालों के लिए होममेड हेयर सीरम तैयार है।
हेयर सीरम का इस्तेमाल
इस हेयर सीरम का इस्तेमाल करने के लिए पहले शैंपू करने से पहले बालों को कंघी से सुलझा लें। अब इस सीरम का अच्छी तरह से जड़ों पर छिड़काव करें।
इसके बाद करीब 10 से 15 मिनट तक उंगलियों की मदद से बालों में मसाज करें। अब बालों को बांध लें और 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में एक बार शैंपू करने से पहले फिर से बालों में कंघी कर लें।