नींबू का रस दो चम्मच आइसिंग शुगर एक चम्मच एलोवेरा जेल आधा चम्मच बेकिंग सोडा
ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर या प्रभावित हिस्से पर लगाएं. आधा घंटे के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें.
इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं. पहले इस्तेमाल के बाद ही आप फर्क देखेंगें. आपकी त्वचा की रंगत हल्की दिखेगी.
नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी होता है. यह त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है शुगर त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्निमाण मे मदद करती है. यह त्वचा को निखरी बनाने में भी मदद करती है.
इसके अलावा, एलोवेरा जेल त्वचा के लिए अद्भुत तत्व है. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच संतुलन को बेहतर करता है.